Indian Railways: वर्कशाप को मिली स्क्रेप मैनेजमेंट शील्ड
Rail News: कोटा माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) को स्क्रेप मैनेजमेंट शील्ड मिली है। सोमवार को पश्चिम-मध्य रेलव जबलपुर म़ुख्यालय में आयोजित 68वें रेल सप्ताह समारोह में यह शील्ड महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय द्वारा सौंपी गई। उप मुख्य सामग्री प्रबंधक जीके मीणा ने यह शील्ड प्राप्त की। इसके अलावा उत्तम कार्य निष्पादन तथा संरक्षा एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (द्वितीय) पुरुषोत्तम मीणा तथा तकनीशियन फिरोज को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। साथ ही वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर ताराचंद एवं तकनीशियन अवधेश पाठक को भी रेल सेवा पुरस्कार से सुशोभित किया गया है। कर्मचारियों के सम्मानित होने पर मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी को शुभकामनाएं दीं हैं।