Vande Bharat Express : गंगापुर सिटी वासियों को पहली वंदे भारत 2 से, उदयपुर-आगरा चलेगी
Rail News: गंगापुर सिटी वासियों को पहली वंदे भारत ट्रेन 2 सितंबर से मिलेगी। त्रिसाप्ताहिक यह ट्रेन उदयपुर-आगरा के बीच चलेगी। यही ट्रेन कोटा होते हुए चलेगी।
गाड़ी संख्या 20981 उदयपुर से हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार सुबह 5.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20982 आगरा से दोपहर 3 बजे रवाना होकर रात 11.45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय सुबह 9.50 तथा आगरा से शाम 7 बजे रहेगा।
रास्ते में ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, सवाई माधोपुर तथा गंगापुर सिटी स्टेशनों पर भी रुकेगी।
उल्लेखनीय है कि पहले यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन उदयपुर-जयपुर के बीच चलती थी। लेकिन इस रास्ते पर वंदे भारत को प्रर्याप्त यात्री भार नहीं मिल रहा था। इसके चलते रेलवे ने इस ट्रेन सप्ताह में तीन दिन जयपुर और दिन दिन आगरा तक चलाने का निर्णय लिया गया है।