Railway: पांच लाख यात्रियों ने एप से खरीदे टिकट पर किया सफर
Rail News: कोटा रेल मंडल में पिछले चार महिने में यूटीएस एप से कुल 80 हज़ार 656 टिकट खरीदे गए। इन टिकटों पर 5 लाख 53 हजार 127 यात्रियों ने सफर किया। इससे रेलवे को 91 लाख 16 हजार 905 रुपए की आय हुई।
इसी तरह जुलाई में कोटा मंडल में इस एप की मदद से कुल 30 हजार 697 टिकट खरीदे गए। इन टिकटों पर कुल एक लाख 13 हजार 158 यात्रियों ने सफर किया। इससे रेलवे को 27 लाख 35 हजार 400 रुपए की आय हुई। उल्लेखनीय है कि इस एप के माध्यम से यात्री कहीं से भी जनरल टिकट खरीद सकते हैं।