Indian Railways : वरिष्ठ इंजीनियर ऋतुराज का स्थानांतरण, अंडर ब्रिज हादसे के 9 महीने बाद कार्रवाई

Indian Railways : वरिष्ठ इंजीनियर ऋतुराज का स्थानांतरण, अंडर ब्रिज हादसे के 9 महीने बाद कार्रवाई
Kota Rail News : रेलवे प्रशासन ने एक आदेश जारी कर शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दक्षिण) ऋतुराज शर्मा का स्थानांतरण कर दिया है। ऋतुराज अब स्टेशन डेवलपमेंट का कार्य देखेंगे। ऋतुराज की जगह एकता को लगाया गया है। एकता अभी तक 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी का काम देख रही थीं।
उल्लेखनीय है कि ऋतुराज के स्थानांतरण को करीब 9 महीने पहले कोटा-डकनिया स्टेशन के बीच बन रहे अंडर ब्रिज हादसे से जोड़कर देखा जा रहा है। इस हादसे में मिट्टी में दबने से एक ट्रैकमैन की मौत हो गई थी।
घटना के समय ऋतुराज मौके पर ही मौजूद थे। ऋतुराज की मौजूदगी में अंडर ब्रिज के ऊपर चैन माउंटेन मशीन चल रही थी और नीचे गड्ढे में ट्रैक मेंटेनर काम कर रहे थे। माना जा रहा है कि मशीन की धमक से मिट्टी अचानक ढह गई। इस मिट्टी की चपेट में ट्रैक मेंटेनर सहित कई कर्मचारी आ गए। इसमें एक ट्रैक मेंटेनर वसीम की मौत पर मौत हो गई थी।
गौरतलब है कि जबलपुर मंडल में में भी कुछ दिन पहले ठीक कोटा जैसा हादसा हुआ था। इस हादसे में भी मिट्टी में दबने से दो इंजीनियरों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कोटा मंडल के हादसे में जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था।
उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद से 9 महीने से अंडर ब्रिज का काम बंद हैं। मामले की जांच भी अभी तक पूरी नहीं हुई है। यहां पर डाली गई गर्डरों को भी चोरी छुपे रातों-रात हटा लिया गया है। घटना के लिए निर्धारित नाप से छोटी इन गर्डरों को भी दोषी माना जा रहा है। काम शुरू करने के लिए अब नई गर्डरों का इंतजार इंतजार किया जा रहा है।