गंगापुर सिटी

Gangaur city: रेलवे कर्मचारियों को मिलेगी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा

WCREU की स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा गंगापुर सिटी में रेलवे कर्मचारियों को मिलेगी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा गंगापुर सिटी 13 दिसंबर । वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की मंडल रेल प्रबंधक के साथ हुई चतुर्थ स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में आज रेल कर्मचारियों के समस्याओं को विस्तार से चर्चा हुई एवं कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि गंगापुर सिटी के रेल कर्मचारियों …

Read More »

Gangaur city: विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने किया दौरा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने किया दौरा। बामनवास:विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ अंजलि राजोरिया ने बाटोदा ग्राम पंचायत का दौरा कर अवलोकन किया। इस बीच कलेक्टर राजोरिया ने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने को लेकर दिशा निर्देश दिए वहीं शिविर में किसी प्रकार की कमी या अव्यवस्था ना रहे इसके लिए पूर्व तैयारी करने की बात बताई। कलक्टर ने यहां अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह, पंचायत समिति के विकास अधिकारी डॉक्टर जगदीश गुर्जर एवं बैंक अधिकारियों के साथ चर्चा कर विभिन्न विभागों की प्रगति एवं कार्यों …

Read More »

Gangaur city: मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे गंगापुर से कार्यकर्ता।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे गंगापुर से कार्यकर्ता। आज मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सभापति शिवरतन अग्रवाल,पूर्व जिला महामंत्री मनोज बंसल के नेतृत्व में समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ अल्वर्ट हॉल जयपुर के लिए रवाना हुए जहां वो शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि आज हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी का जन्मदिन है मे मेरी ओर से जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं मोदी जी के मार्गदर्शन में नए भारत की नई कहानी में अपनी अग्रणी भूमिका हेतु तैयार हो रहे राजस्थान के नये मुख्यमंत्री श्री …

Read More »

Gangapur City: गंगापुर सिटी सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न

गंगापुर सिटी सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबधित जिले में संचालित विकास कार्यों, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबधित जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने समस्त विभागों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके …

Read More »

Crime : पत्रकार पदम जोशी पर हमले के आरोपी की जमानत खारिज, हमले के बाद से ही हैं सलाखों के पीछे

G News Portal के वरिष्ठ पत्रकार पदम जोशी पर दीपावली की रात जानलेवा हमला हुआ था, हालाँकि दोनों आरोपी हमले के बाद से ही हैं जेल में। एक आरोपी की जमानत याचिका एडीजे कोर्ट सवाईमाधोपुर ने खारिज कर दी। अ​धिवक्ता राजेन्द्र आरओ ने बताया कि गंगापुर सिटी में अवकाशकालीन एडीजे के कारण लिंक कोर्ट एडीजे सवाईमाधोपुर में आरोपी करण पुत्र अशोक वाल्मीकि की ओर से जरिए अ​धिवक्ता जमानत याचिका लगाई थी। इस पर बहस के बाद न्यायाधीश ने जमानत याचिका खारिज कर दी। जबकि एक आरोपी सौरभ वाल्मी​कि की जमानत याचिका पूर्व में ही खारिज की जा चुकी है। उल्लेखनीय …

Read More »