वीवी गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान में विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 का सफल आयोजन किया गया

नोएडा का वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान (वीवीजीएनएलआई) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का एक स्वायत्त संस्थान है। यह संस्थान श्रम और इससे संबंधित विषयों में अनुसंधान, शिक्षा, प्रशिक्षण, प्रकाशन तथा परामर्श उपलब्ध कराता है। संस्थान में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक “विशेष स्वच्छता अभियान 2.0” का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कूड़े का निपटान किया गया और कचरे से घिरे उपलब्ध स्थान को व्यवस्थित किया गया। वीवीजीएनएलआई के महानिदेशक श्री अमित निर्मल ने विशेष अभियान 2.0 के तहत प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों की समीक्षा की। संस्थान के सभी कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने स्वच्छता विशेष अभियान 2.0 की सफल बना दिया।

संस्थान के परिसर को आठ पॉकेट/क्षेत्रों में विभाजित किया गया और प्रत्येक कर्मचारी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हरेक पॉकेट/क्षेत्र के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई और कार्य निष्पादन के लिए एक समिति का गठन किया गया। सभी की सामूहिक भागीदारी व जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पॉकेट की निगरानी/देखरेख संकाय के किसी एक सदस्य/अधिकारी द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें :   'रोजगार एवं कौशल परिवेश' को मजबूत करने के लिए देश के शीर्ष जॉब पोर्टल के साथ बैठक

विशेष अभियान के तहत सबस्टेशन, खेल के मैदान, उद्यान और पुस्तकालय प्रखंड के पुराने कम्प्यूटर केन्द्र तथा पुस्तकालय प्रखंड में पुराने दस्तावेज कक्ष के कचरा निपटान सहित प्रतिदिन साफ-सफाई की गतिविधियां की गयी हैं। रिकॉर्ड रूम को सुव्यवस्थित करने और फाइलों का डिजिटलीकरण करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

स्वच्छता अभियान 2.0 के तहत 30 दिन में हासिल की गईं उपलब्धियां नीचे सूचीबद्ध हैं:

1. रिकॉर्ड रूम को अच्छे से साफ किया गया क्योंकि इसमें बहुत सारे पुराने रिकॉर्ड रखे गए थे। कक्ष की धूल ठीक से हटाई गई, इसके बाद सभी रिकॉर्ड को अनुक्रमित और कालानुक्रमिक रूप से व्यवस्थित किया गया। सभी फिजिकल अभिलेखों को डिजिटल रूप में परिवर्तित किया गया है।

यह भी पढ़ें :   संस्कृति मंत्रालय सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से कल ‘‘स्वच्छग्रह : स्वच्छता तथा स्वाधीनता का समारोह'' का आयोजन करेगा

2. अध्ययन के लिए एक स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से पर्याप्त स्थान खाली करने और परिवेश को साफ बनाने हेतु पुस्तकालय ब्लॉक तथा आस-पास के क्षेत्रों को अच्छी तरह से साफ किया गया।

3. छात्रावास व प्रशिक्षण खण्डों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए मेगा सफाई अभियान चलाया गया।

4. खाली पड़ा हुआ रिहायशी ब्लॉक (टाइप 5 क्वार्टर) खरपतवारों से ढका हुआ था, उसे भी अच्छी तरह से साफ किया गया।

5. आवासीय ब्लॉक के दोनों पार्कों को कचरा मुक्त कर दिया गया है, जिससे उन्हें एक तरह से नया जीवन मिल चुका है।

 

वीवीजीएनएलआई में विशेष आयोजित अभियान (तस्वीरें: पहले और बाद में)

 

         

       

 

       

 

       

 

 ******

 

एमजी/एएम/एनके/डीके