rpf
rpf

Indian Railway : यात्री के कब्जे से 8 लाख की अफीम बरामद, गिरफ्तार

Indian Railway : यात्री के कब्जे से 8 लाख की अफीम बरामद, गिरफ्तार

Rail News :  सवाई माधोपुर स्टेशन पर शुक्रवार को एक यात्री के कब्जे से 890 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इस अफीम की कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में जीआरपी ने यात्री को गिरफ्तार किया है।
जीआरपी ने बताया कि यात्री का नाम बद्रीलाल मेघवाल (35) है। यह जिला झालावाड़ भवानीमंडी लसूदिया गांव का रहने वाला है।
बद्रीलाल ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठा था। गश्ती पुलिस को देखकर बद्रीलाल घबरा गया। शक होने पर ली गई तलाशी में बद्रीलाल के पास से यह अफीम बरामद हुई। पॉलिथीन की थैली में पैक यह अफीम बद्रीलाल ने अपने बैग में छुपा कर रख रखी थी।इसके बाद पुलिस ने बद्रीलाल को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बद्री लाल से अफीम लाने ले जाने के बारे में पूछताछ में जुटी हुई है।