Vande Bharat Trial: वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल आज से, कोटा-लाखेरी के बीच दौड़ेगी
Vande Bharat Trial: वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल आज से, कोटा-लाखेरी के बीच दौड़ेगी

Vande Bharat Train: कोटा से आगरा का किराया 830 और उदयपुर का 745

वंदे भारत ट्रेन: कोटा से आगरा का किराया 830 और उदयपुर का 745

Rail News: . रेलवे ने कोटा होकर चलने वाली उदयपुर-आगरा वंदे भारत ट्रेन का किराया तय कर दिया है। चेयरकार का कोटा से आगरा तक का किराया 830 और एग्जीक्यूटिव चेयरकारका 1635 रुपए रखा गया है। इसी तरह साधारण चेयर कर का किराया कोटा से उदयपुर का 745 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार 1465 रुपए है। इस किराए में खाना शामिल नहीं है।
इसके अलावा साधारण चेयरकार में आगरा से उदयपुर का किराया 1275 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का 2545 रुपए है।
खाने की कीमत अलग-अलग
ट्रेन में आने जाने का किराया समान है लेकिन खाने की दर अलग-अलग है। कोटा से आगरा जाते समय साधारण चेयर कर में खाने के 225 रुपए और एग्जीक्यूटिव में 245 रुपए देने होंगे। इसी तरह वापसी में यह राशि क्रमशः 65 और 105 रुपए है।
इसी तरह उदयपुर से कोटा के बीच खाने की रेट 120 और 155 है, जबकि कोटा से उदयपुर के बीच खाने के साधारण चेयर कार्य यात्रियों से 285 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार वालों से 350 रुपए वसूले जाएंगे। इसी तरह उदयपुर से आगरा तक खाने का चार्ज 340 और 400 तथा आगरा से उदयपुर यह राशि श 285 और 350 रुपए है।
उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन का संचालन 2 सितंबर से शुरू होगा. इसके चलते रेलवे ने इसके टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। यात्री आईआरसीटीसी के जरिए यह टिकट ऑनलाइन और विंडो से भी बुक करवा सकते हैं।