Indian Railways:
Indian Railways:

Railway: रेलवे अप्रेंटिस के 3317 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 4

Railway: रेलवे अप्रेंटिस के 3317 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 4

कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे में अप्रेंटिस का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 3317 स्लॉट के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर है। इसमें कोटा मंडल और वर्कशॉप के पद भी शामिल हैं।
योग प्रशिक्षक की भर्ती
कोटा। संविदा के आधार पर कोटा रेल मंडल में तीन योग प्रशिक्षक की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
उम्मीदवार को प्राकृतिक चिकित्सा का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए। आयु सीमा में कोई रोक नहीं है। इसके लिए योग प्रशिक्षक को हर महिने 7800 रुपए मानदेय दिया जाएगा। यह भर्ती अधिकतम तीन महिने के लिए होगी। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
साक्षात्कार के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कर्मचारी हित निधी समिति अध्यक्ष द्वारा की जाएगी।
रेलकर्मियों के बच्चों को मिलेंगे लैपटॉप
कोटा। उच्च शिक्षा के लिए अराजपत्रित रेल कर्मचारियों के बच्चों को शेक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति के रुप में लैपटॉप दिए जाएंगे। यह निर्णय केंद्रीय कर्मचारी हित निधि समिति ने लिया है।
इच्छुक कर्मचारी अपने आवेदन 31 अक्टूबर तक कोटा डीआरएम कार्यालय स्थित कल्याणस अनुभाग में जमा करा सकते हैं।
रिटायर्ड पैरा मेडिकल को दुबारा नौकरी का अवसर
कोटा। स्टॉफ की कमी को देखते हुए रेलवे ने रिटायर्ड पैरा मेडिकल स्टॉप को दुबारा नौकरी अवसर दिया है। संविदा के आधार पर यह नियुक्ति दैनिक वेतन के आधार होगी। रेलवे बोर्ड ने इसके आदेश जारी किए गए हैं। यह नियुक्ति अधिकत 65 वर्ष की आयु तक होगी। कोटा और गंगापुर में इसके लिए कुल तीन पद हैं। इनमें सिटी लैब असिस्टेंट, सिटी ईसीजी तकनीशियन और सहायक रसायन का पद शामिल है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर है।