Railway: साढ़े छह घंटे देरी से पहुंची मुंबई-जयपुर सुपर, अवध पौने छह घंटे
Railway: साढ़े छह घंटे देरी से पहुंची मुंबई-जयपुर सुपर, अवध पौने छह घंटे

Railway: साढ़े छह घंटे देरी से पहुंची मुंबई-जयपुर सुपर, अवध पौने छह घंटे

Railway: साढ़े छह घंटे देरी से पहुंची मुंबई-जयपुर सुपर, अवध पौने छह घंटे

Rail News:  पश्चिम रेलवे के बड़ोदा और रतलाम मंडल में हो रही लगातार तेज बारिश का असर कोटा मंडल में भी नजर आ रहा है। यहां पर आधा दर्जन से अधिक गाडिय़ां घंटो देरी से कोटा पहुंचीं।
इनमें मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट (12955) अपने निर्धारित समय सुबह 7.45 बजे से करीब साढ़े छह घंटे देरी से शाम और बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) निर्धारित समय दोपहर 12.10 बजे से शाम 4.45 बजे कोटा पहुंची। साथ ही मुंबई-अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल सुबह 7.05 की जगह (12903) पौने छह घेटे देरी से दोपहर 1250 बजे कोटा पहुंचा। इसके अलावा बांद्रा-जयपुर (12979) मंगलवार को बांद्रा से तीन घंटे देरी से चलेगी। इसके चलते इस ट्रेन के बुधवार को कोटा भी देरी से पहुंच सकती है। अप की ट्रेनें भी लेट
इसके अलावा अप की कई गाडिय़ों भी देरी से चलीं। इनमें अमृतसर-मुंबई स्वर्णमंदिर मेल (12904) निर्धारित समय सुबह 10.10 की जगह दो घंटे की अधिक देरी से दोपहर 12.50 बजे कोटा पहुंचा। साथ ही जयपुर-मुंबई सुरपफास्ट (12956) के मंगलवार रात 11 बजे कोटा पहुंचने की संभावना है। जब कि इसका निर्धारित समय शाम 5.10 बजे है।
यात्री हुए परेशान
ट्रेनें लेट चलने से यात्री परेशान होते रहे। यात्रियों ने बताया कि बार-बार पूछने के बाद भी रेलवे द्वारा ट्रेनें लेट होने और चलने के सही समय के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही थी। इसके चलते यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। कोटा स्टेशन पर भी ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी तेज बारिश से रतलाम मंडल में ट्रेक धंसने से एक दर्जन से अधिक गाडिय़ां देरी से कोटा पहुंची थीं।