Recent Posts

सजाई झांकी किया पाठ-वजीरपुर

सजाई झांकी किया पाठ महेन्द्र शर्मा वजीरपुर, मंडेरू वाले हनुमान जी का शनिवार को विशेष चोला चढ़ा कर आरती की। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ किया गया। हनुमान जी के भक्त रवि आकोदिया ने बताया कि मंडेरू वाले वालाजी पर संत रामदास महाराज ने परिसर की सफाई कर भक्तों को राम धुनी करने के लिए बैठा दिया। संत ने हनुमान जी का विधी विधान से चोला चढ़ाकर आरती पूजा की। संत ने सभी भक्तों से हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ कराने के बाद प्रसादी वितरित की।

Read More »

भाजपा को वोट देने की अपील-उर्मिला जोशी

भाजपा को वोट देने की अपील लालसोट 5 दिसम्बर। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा दौसा जिला अध्यक्ष उर्मिला जोशी, प्रदेश मंत्री सुमन खुर्रा ने बांदिकुई का दौरा कर विभिन्न वार्डों में जनसम्पर्क कर वार्ड वासियों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की।बांदीकुई मंडल अध्यक्ष मनीष टोडवाल ने महिला मोर्चा का धन्यवाद किया। इस मौके पर चुनाव संयोजक सुशील खडेंलवाल, प्रमोद व्यास, कैलाश तामी, महिला मोर्चा जिला मंत्री मोनिका सैनी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे।

Read More »

उद्योग मंत्री ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

उद्योग मंत्री ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लालसोट 5 दिसम्बर। नगर पालिका पार्षद का चुनाव धीरे धीरे जोर पकड़ने लगा है। चुनाव प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जीत के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया है। राज्य के कैबनेट मंत्री परसादी लाल मीना शनिवार को लालसोट पहुंचे। उन्होंने वार्ड 8 से कांग्रेस प्रत्याशी पिंकी शर्मा के सर्मथन में वोट मांगे व चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उद्योग मंत्री ने कहा कि लालसोट नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा।

Read More »

श्रीभैरवधाम श्यारौली मे पंचामृत महाभिषेक

श्रीभैरवधाम श्यारौली मे पंचामृत महाभिषेक गंगापुर सिटी आस्थाधाम श्रीभैरवधाम श्यारौली मे भैरव भक्त मंडल करौली के भक्त सुरेश चंद योगेश कुमार गोयनका की ओर से 7 दिसम्बर सोमवार को पंचामृत महाभिषेक और विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। श्रीभैरवधाम सेवा समिति के अध्यक्ष महंत हेमराज महाराज ने बताया कि इस अवसर पर हरिद्वार से मंगाये गये गंगाजल से शुद्ध स्नान कराकर दूध, घी, दही, खाण्ड, शहद और अन्य सुगन्धित पदार्थो से बनाये गये पंचामृत से भगवान श्रीभैरवनाथ, छोंकरावारे बाबा, तथा मन्दिर परिसर मे स्थापित अन्य देवी-देवताओ का पंचामृत महाभिषेक किया जायेगा। महंत ने सभी भक्तो से पंचामृत महाभिषेक और विशाल …

Read More »

खेतों में जुआ खेलते पकड़े

खेतों में जुआ खेलते पकड़े सवाई माधोपुर 5 दिसम्बर। जिले की बहरावंडा खुर्द चैकी पुलिस ने खेतों में जुआँ खेलते 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चैकी प्रभारी राजबब्बर सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को कुछ युवकों के गोपालपुरा गांव के खेतों में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्यवाही करते हुए गोपालपुरा के खेतों में पुलिस ने दबिश देकर 4 युवक ताराचंद खटीक, उमेश जोशी, सुनील जोशी, बुद्धिप्रकाश जाट सभी निवासी बहरावंडा खुर्द को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। चारो युवकों के पास से 890 रुपये सहित 52 ताश के पत्ते बरामद किए। वहीं पुलिस ने …

Read More »