Rajasthan : राजस्थान पुलिस जवानों ने भूखे रहकर सरकार से अपनी जायज मांगों को पूरा करने के लिए रखी मांग।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”पूरी खबर यहाँ सुने”]

Rajasthan : राजस्थान पुलिस जवानों ने भूखे रहकर सरकार

से अपनी जायज मांगों को पूरा करने के लिए रखी मांग।

राजस्थान सरकार के बजट में पुलिस जवानों के लिये बजट में मांगे पूरी नही करने को लेकर पुलिस जवानों में मायूसी छा गई है। पुलिस जवानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी जयपुर झालावाड़ करौली सहित राजस्थान भर में शनिवार को मैस का बहिष्कार कर दिया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपनी जायज मांग को पूरा करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :   भारत और अमेरिका इक्वलाइजेशन लेवी 2020 पर मध्यवर्ती दृष्टिकोण पर सहमत हुए

पुलिस जवानों की मांग के समर्थन में शमशेर भालू खान भी सामने आ गये। और उन्होंने राजस्थान पुलिस के समर्थन में 1 दिन का उपवास रखा। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस के जवानों की मांग जायज है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शीघ्र ही इनकी मांगों का समाधान करना चाहिए। उन्होंने पुलिस जवानों की मांगों का समाधान नहीं करने पर जल्दी ही आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।

यह है पुलिस जवानों की प्रमुख मांग।
पुलिस के जवानों ने बताया कि दिन रात मेहनत करके आमजन की सुरक्षा करते हैं। लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती है। जवानों का कहना है कि उनकी लंबे समय से 3600 पे ग्रेड करने की मांग चली आ रही है। इसके अलावा पदोन्नति सहित विभिन्न मांगे है। सरकार द्वारा बजट मे उनकी मांगो पर अमल नही करने पर पुलिस के जवानों ने मेस का बहिष्कार कर आज भूखे रहकर कर ड्यूटी कर रहे है।