भारत सरकार तथा एस.एल.बी.सी. राजस्थान के दिशा निर्देशानुसार विभाजन विभीषिका की प्रदर्शनी का शुभारंभ - गंगापुर सिटी
भारत सरकार तथा एस.एल.बी.सी. राजस्थान के दिशा निर्देशानुसार विभाजन विभीषिका की प्रदर्शनी का शुभारंभ - गंगापुर सिटी

भारत सरकार तथा एस.एल.बी.सी : राजस्थान के दिशा निर्देशानुसार विभाजन विभीषिका की प्रदर्शनी का शुभारंभ – गंगापुर सिटी

भारत सरकार तथा एस.एल.बी.सी. राजस्थान के दिशा निर्देशानुसार अग्रणी जिला कार्यालय गंगापुर सिटी के द्वारा राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक, गंगापुर सिटी प्रांगण में आज दिनांक 13.08.2024 को विभाजन विभीषिका की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेश मीणा ने फीता काटकर की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती राजेंद्री मीना, बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवा निवृत्त अधिकारी श्री डी. डी. गुप्ता, एल.डी.एम. श्री सुनील मौर्य ने अपने अपने विचार तथा मन के उद्गार व्यक्त किए। श्री सुनील मौर्य, एल.डी.एम., ने विद्यार्थियों को आज़ादी की लड़ाई और देश के विभाजन तथा विभाजन के समय हुई त्रासदियों के बारे में बताया। श्री महेश मीणा मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी ने आज़ादी की लड़ाई में हुए बलिदान के विषय में विद्यार्थियों को बतायाI

यह भी पढ़ें :   Gangapur City: राशन डीलर आज से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर

कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं सेवानिवृत कर्मचारी, स्कूल के विद्यार्थी तथा अन्य स्टाफ सदस्य आदि भी उपस्थित रहे तथा झांकी का भ्रमण किया। यह झांकी 13 से 15 अगस्त, 2024 तक रहेगी।