Tag Archives: Rail News Kota

Indian Railway: जीएम ने भरतपुर में किया 15 मिनट निरीक्षण, इससे पहले 4 घंटे घूमी पक्षी विहार

जीएम ने भरतपुर में किया 15 मिनट निरीक्षण, इससे पहले 4 घंटे घूमी पक्षी विहार Rail News. पश्चिम-मध्य रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) शौभना बंदोपाध्याय अपने एकदिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भरतपुर पहुंची। यहां 15 मिनट मिनट निरीक्षण से पहले शौभना ने घना पक्षी विहार घुमा। कर्मचारियों में इसकी चर्चा खूब हो रही है। शौभना सैलून से रात करीब 2 बजे मथुरा स्टेशन पहुंची थीं। यहां से शौभना अपने कारों के काफिले के साथ सुबह करीब 6 बजे भरतपुर के लिए रवाना हुईं। भरतपुर में शौभना सीधे घना पक्षी विहार पहुंची। यहां करीब 4 घंटे घूमने के बाद 11 बजे शौभना भरतपुर …

Read More »

Indian Railway: राजधानी ट्रेन से नगदी-ज्वैलरी चोरी का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

राजधानी ट्रेन से नगदी-ज्वैलरी चोरी का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार Rail News. राजधानी ट्रेन से नगदी और ज्वैलरी चोरी के दूसरे मुख्य आरोपी रामवीर जाटव उर्फ कारी (32) को भी जीआरपी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। करौली ग्राम भुकरावली थाना सुरौठ निवासी रामवीर को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि योगेश को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया गया है। रामवीर के पास से फिलहाल चोरी गया माल बरामद नहीं हो सका है। पुलिस माल वसूली के प्रयास में जुटी हुई है। उल्लेखनीय कि इससे पहले जीआरपी दूसरे आरोपी भरतपुर निवासी योगेश कुमार और उसके दो …

Read More »

Indian Railway: श्री महावीर जी के पॉइंट्स मैन को रेल मंत्री ने किया सम्मानित

श्री महावीर जी के पॉइंट्स मैन को रेल मंत्री ने किया सम्मानित Rail News. दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शनिवार को 68वां रेलवे वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पश्चिम-मध्य रेलवे सहित देश भर के अधिकारियों और कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में लेखा एवं वित्त प्रबंधन की शील्ड पश्चिम-मध्य रेल रेलवे को प्रदान की गई। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से शील्ड को पश्चिम-मध्य रेलवे की महाप्रबंधक सोभना बंदोपाध्याय ने प्राप्त किया। इसके अलावा भोपाल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (मूवमेंट) प्रिंस विक्रम और कोटा मंडल के श्री महावीर जी …

Read More »

Indian Railway: राजधानी ट्रेन से 60 लाख की चोरी, कोटा स्टेशन की घटना, मचा हड़कंप

राजधानी ट्रेन से 60 लाख की चोरी, कोटा स्टेशन की घटना, मचा हड़कंप Rail News: नई दिल्ली-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12952) से 60 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार रात कोटा स्टेशन की बताई जा रही है। यात्री ने गुरुवार देर रात कोटा जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना सामने आने के बाद जीआरपी और आरपीएफ में हड़कंप पहुंचा हुआ है। पुलिस शिद्दत से चोरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि यात्री लोहित रेगर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह दिल्ली में एक ज्वेलरी शॉप पर …

Read More »

Indian Railway: बदले मार्ग से चलेंगी कोटा-पटना सहित चार ट्रेनें

बदले मार्ग से चलेंगी कोटा-पटना सहित चार ट्रेनें Rail News. लखनऊ मंडल में चल रहे काम के चलते कोटा-पटना सहित चार जोड़ी ट्रेनें कुछ दिन अपने प्रारंभिक स्टेशन से बदले मार्ग से बदले मार्ग से चलेंगी। पटना-कोटा (13237) 16 से 31 दिसम्बर और 2 से 14 जनवरी तक तथा कोटा-पटना (13238) 17 से 31 दिसंबर और 4 से 14 जनवरी तक कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-मिर्जापुर-पं दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी। इसी तरह ओखा-गुवाहाटी (15635) 15 से 29 दिसंबर और 5 से 12 जनवरी तक तथा गुवाहाटी-ओखा (15636) 18 से 25 दिसंबर और 1 से 8 जनवरी तक, गांधीधाम-कामाख्या (15667) 16 से 30 …

Read More »

Indian Railway: अंतोदय और गुरु एक्सप्रेस रद्द

अंतोदय और गुरु एक्सप्रेस रद्द Rail News. लखनऊ मंडल के बाराबंकी स्टेशन पर चल रहे कार्य के चलते बांद्रा-गोरखपुर अंत्योदय (22921) और उदयपुर-कामाख्या कवि गुरु एक्सप्रेस (19615-16) कुछ दिन रद्द रहेगी। बांद्रा से यह ट्रेन 10, 17, 24 और 31 दिसम्बर एव॔ 7 और 14 जनवरी तथा गोरखपुर से 12, 19 और 26 दिसम्बर एवं 2, 9 और 16 जनवरी को नहीं चलेगी। इस तरह भरतपुर होकर जाने वाली उदयपुर से भी यह ट्रेन 11, 18 और 25 दिसंबर एवं 1 और 8 जनवरी तथा कामाख्या से 14, 21 और 28 दिसंबर एवं 4 और 11 जनवरी को रद्द रहेगी।

Read More »

Indian Railway: गति शक्ति के नाम पर रिटायर्ड आधा दर्जन कर्मचारी फिर उसी पद पर नियुक्त, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा

गति शक्ति के नाम पर रिटायर्ड आधा दर्जन कर्मचारी फिर उसी पद पर नियुक्त, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा Rail News. पहले की गलतियों को सुधारने की जगह कोटा मंडल रेल प्रशासन फिर उसी गलती को बड़े पैमाने पर कर रहा है। इसके चलते इस मामले में अब भ्रष्टाचार की बू आने लगी है। मामला रिटायर्ड कर्मचारियों से जुड़ा है। ट्रेनों को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के लिए बनी गति शक्ति यूनिट के नाम पर प्रशासन ने रिटायरमेंट के बाद भी आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों को वापस उसी पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन …

Read More »

Kidnapping : रेल कर्मचारी का अपहरण, मांगी तीन लाख की फिरौती

एक रेलवे कर्मचारी का गुरुवार को अपहरण हो गया। अपहरण करने वालों ने कर्मचारी के परिजनों से 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। फिरौती नहीं देने पर अपहर्ताओं ने कर्मचारी की हत्या की धमकी दी है। साथी कर्मियों ने बताया कि कर्मचारियों का नाम महेश मीणा है। यह वर्कशॉप में फीटर पद पर कार्यरत है। महेश रंगपुर रोटेदा रोड सोगरिया स्टेशन के पास रहता है।सहकर्मियों ने बताया कि महेश सुबह करीब 6:40 बजे ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में कार सवार दो-तीन लोगों ने महेश का अपहरण कर लिया। अपहरण के कुछ देर बाद परिजनों …

Read More »

Indian Railways : दिवाली स्पेशल ट्रेन कोचिंग विद्यार्थियों को विशेष फायदा

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”पूरी खबर यहाँ सुने”] Indian Railways : दिवाली स्पेशल, कोचिंग विद्यार्थियों को विशेष फायदा Rail News : रेलवे ने कोटा दानापुर के बीच दिवाली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन दोनों ओर से दो-दो फेरे करेगी। इस ट्रेन के चलने से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले कोचिंग विद्यार्थियों को विशेष फायदा होगा। गाड़ी संख्या 09817 कोटा से 21 और 26 अक्टूबर को शाम 6:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से 22 और 27 अक्टूबर को रात 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात …

Read More »

Indian Railways : वर्कशॉप में फिर लुढ़की मालगाड़ी, तीन दिन में दूसरी घटना

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”पूरी खबर यहाँ सुने”] Indian Railways : वर्कशॉप में फिर लुढ़की मालगाड़ी, तीन दिन में दूसरी घटना Rail News kota : . रेलवे माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) में शुक्रवार रात फिर से एक मालगाड़ी लुढ़क (रोल बैक) गई। इस घटना में एक डिब्बा भी पटरी से भी उतर गया। बाद में क्रेन की मदद से डिब्बे को वापस पटरी पर चढ़ाया गया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि यह रैक इतनी तेजी से लुढकता आया कि ट्रेन को रोकने के लिए पटरी पर वैल्डिंग करके लगाकर रखें लोहे के …

Read More »