कोटा/लाखेरी: रविवार शाम मुंबई-हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस (19019) में सफर कर रही एक गर्भवती महिला के लिए रेल कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन देवदूत बनकर सामने आए। चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को लाखेरी स्टेशन पर उतारकर समय रहते अस्पताल पहुँचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, औरैया (उत्तर प्रदेश) निवासी काजल (20) अपने पति शीशपाल के साथ बड़ौदा से मथुरा जा रही थीं। रविवार शाम जब ट्रेन कोटा मंडल से गुजर रही थी, तभी काजल को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। घबराए पति ने तुरंत ट्रेन स्टाफ को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोटा कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया और लाखेरी स्टेशन पर पुख्ता इंतजाम किए गए। जैसे ही ट्रेन लाखेरी पहुँची, वहां पहले से तैयार एम्बुलेंस और रेलवे स्टाफ ने महिला को अटेंड किया।
महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में महिला को भर्ती कर लिया गया है, जहाँ उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
रेलवे की इस तत्परता की यात्री और उनके परिजनों ने सराहना की है।
मानवता की मिसाल: "ट्रेन स्टाफ और स्टेशन मास्टर के बीच सटीक समन्वय के कारण महज कुछ ही मिनटों में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।"
#IndianRailways #EmergencyResponse #LakheriStation #KotaDivision #RailwayCare #DehradunExpress #HumanityInRailways #SafeJourney
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.