कोटा। कोटा रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कापरेन में यूनिट नंबर 42 में तैनात कीमैन पीयूष महाराज (40) की गुरुवार तड़के हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से मौत हो गई।
परिजनों और विभागीय सूत्रों के अनुसार, पीयूष को सोते समय 'साइलेंट अटैक' आया था। सुबह जब वे काफी देर तक नहीं उठे, तब परिजनों को अनहोनी का पता चला। पीयूष की अचानक मौत की खबर से उनके परिवार और साथी ट्रैकमैनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
कोटा रेल मंडल में पिछले कुछ दिनों से रेलकर्मियों की हार्ट अटैक से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीयूष की मौत इस सप्ताह की दूसरी बड़ी घटना है:
सोमवार: मुख्य लोको निरीक्षक (CLI) आर.एन. दुबे का भी हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था।
पिछले सप्ताह: रेलवे अस्पताल के एक असिस्टेंट की भी दिल का दौरा पड़ने से जान गई थी।
हालिया मामले: परिचालन विभाग के कई अधिकारियों और सुपरवाइजरों की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके दिल में 'स्टेंट' (Stent) डालने की नौबत आई है।
रेलवे कर्मचारियों की लगातार हो रही मौतों ने विभाग में काम के बढ़ते दबाव और स्वास्थ्य प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथी कर्मचारियों का कहना है कि फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों में बढ़ता तनाव चिंता का विषय है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.