कोटा: रेलवे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपने कर्मचारियों को सम्मानित करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब अधिकारियों और कर्मचारियों को 'रेल सेवा पुरस्कार-2025' के लिए किसी और के नामांकन का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि वे खुद (Self-Nomination) अपना नाम भेज सकेंगे।
कोटा मंडल के पात्र रेलकर्मियों को ई-सेल्फ नॉमिनेशन HRMS अवॉर्ड मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए रेलवे ने 15 मार्च की समय सीमा (Dead-line) निर्धारित की है।
पुरस्कारों की संख्या: यह सम्मान कुल वर्कफोर्स के अधिकतम 0.3% (करीब 100 कर्मचारी) तक ही सीमित रहेगा।
कोई नकद राशि नहीं: इस बार पुरस्कार के रूप में कोई कैश कंपोनेंट नहीं दिया जाएगा। अवॉर्ड पाने वालों को केवल मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
अधिकारियों की भूमिका: कंट्रोलिंग ऑफिसर प्रत्येक सेल्फ-नॉमिनेशन पर अपने रिमार्क्स देंगे और संबंधित कर्मचारी का डीएआर/विजिलेंस क्लीयरेंस अपलोड कर 'स्क्रीनिंग कमेटी' को भेजेंगे।
रेलवे ने आवेदन के लिए विशिष्ट श्रेणियां तय की हैं:
नवाचार (Innovation): ऐसे नए प्रोसेस जिनसे खर्च कम हो या प्रोडक्टिविटी बढ़े।
साहस और सुरक्षा: जान-माल की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर किया गया कार्य।
राजस्व वृद्धि: कमाई बढ़ाने या बिना टिकट यात्रा और चोरी रोकने के विशेष प्रयास।
बेहतर मेंटेनेंस: ऑपरेशंस और सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए एसेट्स का शानदार रखरखाव।
समयबद्धता: प्रोजेक्ट्स को रिकॉर्ड समय में पूरा करना।
खेल: राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में विशेष उपलब्धि।
अन्य: किसी भी अन्य क्षेत्र में किया गया असाधारण प्रदर्शन।
#RailwayAwards2025 #HRMS #IndianRailways #KotaDivision #RailSevaPuraskar #SelfNomination #RailwayEmployee #KotaNews
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.