कोटा। कोटा रेल मंडल के थुरिया स्टेशन पर रेल सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ तैनात एक स्टेशन मास्टर को शराब के नशे में ड्यूटी करने और यात्री के साथ बदसलूकी करने के आरोप में तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह घटना शनिवार की है। थुरिया स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर रूप सिंह मीणा ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान एक यात्री ट्रेनों के आवागमन के बारे में जानकारी लेने के लिए उनके पास पहुँचा। नशे में धुत स्टेशन मास्टर ने जानकारी देने के बजाय यात्री के साथ अभ्रद व्यवहार और गाली-गलौज शुरू कर दी। यात्री ने इसकी गंभीरता को देखते हुए तुरंत कोटा मंडल के उच्च अधिकारियों को मामले की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही कोटा मंडल रेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। शामगढ़ स्टेशन से एक अन्य स्टेशन मास्टर और फार्मासिस्ट को जांच के लिए थुरिया भेजा गया। जब रूप सिंह मीणा की मेडिकल जांच (ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट) की गई, तो उनके शरीर में 68 प्रतिशत अल्कोहल की मात्रा पाई गई। ड्यूटी के दौरान इतनी अधिक मात्रा में शराब का सेवन रेल परिचालन के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद कोटा मंडल रेल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। रूप सिंह मीणा को रेल नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा के साथ लापरवाही बरतने के आरोप में तुरंत प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है।
रेलवे सुरक्षा का नियम: रेलवे में स्टेशन मास्टर, लोको पायलट और गार्ड जैसे पदों पर तैनात कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन 'जीरो टॉलरेंस' की श्रेणी में आता है। ऐसी लापरवाही से बड़ी रेल दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है।
#KotaRailway #RailwaySafety #StationMasterSuspended #KotaDivision #IndianRailways #WCR #RailwayNews #RajasthanNews #ZeroTolerance
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.