कोटा। कोटा मंडल में गार्ड (ट्रेन मैनेजर) के रिक्त पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। इसके लिए जल्द ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविरल शर्मा ने फ्री प्रीपीएनएम बैठक में रेलवे मजदूर संघ द्वारा उठाए मुद्दों के जवाब में दी।
इसके अलावा अविरल ने कहा कि नाम नोटिंग पॉलिसी के मुद्दे को भी शीघ्र ही नए सिरे से जारी किया जाएगा। जिससे सभी कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।
संघ ने बताया कि कोटा मंडल में गार्ड के 150 से 180 पद रिक्त हैं।
बैठक में संघ से मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह खींची, कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष राम चरण मीना, रविन्द्र शर्मा, अनिल सैनी तथा विनोद महावर आदि पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद थे।